भारतीय रेलवे प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों के लिए हजारों ट्रेनों का संचालन करता है। हालांकि कई बार तकनीकी कारणों या ट्रैक पर होने वाले रखरखाव कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द या उनके रूट में बदलाव करना पड़ता है।
इसी क्रम में रेलवे ने जानकारी दी है कि गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़े आवश्यक कार्य के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अप्रैल 2026 में रद्द किया गया है। ऐसे में यदि आपने इस रूट की किसी ट्रेन में टिकट बुक किया है तो घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
यात्री अपनी ट्रेन की जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी ट्रेन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस (18238)
7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक अमृतसर से रद्द रहेगी।
हजरत निजामुद्दीन–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (12808)
7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द।
हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़ एक्सप्रेस (12410)
2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 तक रद्द।
रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12409)
4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रद्द।
विशाखापत्तनम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12807)
5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 को रद्द।
कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस (18237)
5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से रद्द रहेगी।