बीजापुर के ग्रामीणों ने नदी का पानी छोड़ा, अब केवल नलजल पर भरोसा

धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अब विकास के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।भोपालपटनम और उसूर ब्लॉक के बामनपुर, गुंजेपरती और नंबी गांवों में जल जीवन मिशन के तहत एक अनोखी पहल की गई।यहाँ ग्रामीण अब भी नदी-नालों का जल पीते थे। जब पीएचई विभाग ने गांवों में नलजल और नदी जल का सार्वजनिक परीक्षण किया, तो सभी चौंक गए।

नदी जल में बैक्टीरिया और हानिकारक तत्व पाए गए जबकि नलजल साफ और सुरक्षित था। यह देखकर ग्रामीणों ने वादा किया कि वे अब केवल नल का पानी पिएंगे।इस अभियान को ग्रामीणों ने आंखें खोलने वाला बताया। सरपंच, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में यह जागरूकता अभियान सफल रहा।अब ये गांव न सिर्फ जल उपलब्धता में आत्मनिर्भर हैं, बल्कि जल की गुणवत्ता को लेकर भी सजग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *