बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर जिले के तर्रेतम थाना क्षेत्र के छुटवाई गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कवासी जोगा (55) और मंगलू कुरसम (50) के रूप में हुई है। 4–5 नक्सलियों ने देर रात दोनों को घर से बाहर बुलाया और निर्ममता से मार डाला।

घटनास्थल से माओवादी पर्चा मिला है, जिसमें कहा गया कि मंगलू पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। पर्चे में स्वीकार किया गया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद जब उसने नहीं माना, तो मौत की सजा दी गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *