छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है।
थाना केरलापाल क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों में एक माओवादी पर ₹2 लाख का इनाम घोषित था, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस की कार्रवाई ग्राम गोगुंडा क्षेत्र में की गई, जहां ये तीनों नक्सली सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पास से टिफिन आईईडी बम समेत कई विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। इन विस्फोटकों को संभावित हमले की योजना के तहत छिपाकर रखा गया था, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए सभी नक्सली ग्राम गोगुंडा (थाना केरलापाल) के निवासी हैं और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।