बस्तर में अब 387 KM फोरलेन हाईवे, कम होगी यात्रा समय और सड़क हादसे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को एक बड़ी सौगात दी है। धमतरी से सुकमा-कोंटा तक अब 387 किलोमीटर की फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। एनएच-30 पर बनने वाली इस सड़क को दो हिस्सों में बांटा गया है — पहला धमतरी से जगदलपुर तक 216 किलोमीटर और दूसरा जगदलपुर से कोंटा तक 170 किलोमीटर का निर्माण होगा। यह सड़क आधुनिक Paved Shoulder तकनीक से बनेगी, जिससे सड़क की मजबूती और गति दोनों में बढ़ोतरी होगी।

केशलूर से सुकमा तक की वर्तमान सड़क बेहद जर्जर है, जहां आए दिन हादसे होते हैं। नई फोरलेन सड़क से यह समय 6 घंटे से घटकर 3 घंटे हो जाएगा। रायपुर-धमतरी फोरलेन की तरह इस मार्ग पर भी बॉक्स ब्रिज और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसका डीपीआर बनकर तैयार हो रहा है और सर्वे की अनुमति मिल चुकी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सड़क धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों का विकास भी गति पकड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *