बस्तर और बीजापुर में भारी बारिश, अगले तीन दिन तक बरकरार रहेगा मौसम का मिजाज.

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है। रविवार को दिनभर धूप-छांव का असर दिखा, लेकिन रात में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होगी। खासतौर पर बस्तर, बीजापुर और सुकमा के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभागों में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा वर्षा दुर्ग जिले में रिकॉर्ड की गई, जहां 14 सेंटीमीटर बारिश हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और विदर्भ क्षेत्र के निम्न दबाव का असर छत्तीसगढ़ में बरसात बढ़ा रहा है। यह सिस्टम धीरे-धीरे गुजरात की ओर बढ़कर कमजोर होगा।

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *