PM मोदी समस्तीपुर में बोले— अब जंगलराज को दूर रखेगा बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में NDA की विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “अब बिहार को लालटेन की नहीं, उजाले की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि बिहार अब रुकने वाला नहीं है और जंगलराज के दिन बीत चुके हैं।

मोदी ने NDA कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर बूथ स्तर तक मजबूत काम करें। उन्होंने कहा, “हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथ पर एकजुट रहना होगा। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो—all NDA partners—मिलकर बिहार को आगे ले जाएंगे।”

प्रधानमंत्री ने मतदाताओं को याद दिलाया कि 6 और 11 नवंबर को मतदान के दौरान पहले वोट डालें, फिर जलपान करें। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार को मतदान का नया रिकॉर्ड बनाना है।

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि “राजद और कांग्रेस की नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इनकी राजनीति धमकी और हिंसा पर टिकी है।” उन्होंने चेतावनी दी कि जनता को जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने बिहार की महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए अवसर दे रही है। आने वाले दिनों में महिलाओं के रोजगार और उद्यमिता को और बढ़ावा दिया जाएगा।

मोदी ने कहा कि NDA सरकार मैथिली भाषा और मिथिला कला को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जनता से NDA प्रत्याशियों को जीताने की अपील की ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *