छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका.

छत्तीसगढ़ में नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने से वर्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं और लोगों को उमस से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर और दुर्ग संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं छिंदगढ़ में 10 सेंटीमीटर, सुकमा में 9 और बकावंड में 8 सेंटीमीटर बारिश मापी गई।

राजधानी रायपुर में आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। यहां बूंदाबांदी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में आंधी-पानी और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *