छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी हितेश सिन्हा और उसकी महिला साथी नीलिमा मिंज ने उरला निवासी रूपेश कुमार से पटवारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये वसूले।
रकम छह किस्तों में दी गई और फर्जी दस्तावेज व अपॉइंटमेंट लेटर भी सौंपा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हितेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला आरोपी फरार है।
CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।