भिलाई में BSF की तिरंगा रैली, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

भिलाई में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत तिरंगा साइकिल और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली सामरिक मुख्यालय से शुरू होकर रिसाली चौक, डीपीएस चौक, पंथी चौक और रेल चौक होते हुए एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंची।

रैली में BSF जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया, जिसका उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।
दुर्ग जिले में 15 अगस्त को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *