छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राज्यभर की मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है। बोर्ड ने इसे देशभक्ति, एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए धार्मिक स्थलों को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाने की अपील की है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी धार्मिक संस्थानों को 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की व्यवस्था करने और स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेने का सुझाव दिया।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने इसे अनिवार्य किया है और आदेश का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने इसे राजनीतिक दृष्टि से न देखने की सलाह दी और सभी धर्मस्थलों—मंदिर, गुरुद्वारा और गिरजाघर—में भी झंडा फहराने का आग्रह किया।