बैंक दबाव से टूटे मैनेजर ने बैंक में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी आंखें दान कर देना

पुणे जिले के बारामती से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के मैनेजर शिवशंकर मित्रा ने आत्महत्या कर ली। 52 वर्षीय मित्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मूल निवासी थे और भिगवण रोड शाखा में कार्यरत थे। उन्होंने बैंक के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना गुरुवार रात की है। पुलिस के अनुसार, मौके से मिला सुसाइड नोट अत्यधिक कार्यदबाव की तरफ इशारा करता है। उन्होंने लिखा- “मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा हूं, मेरी पत्नी प्रिया और बेटी माही मुझे माफ करें। मेरी आंखें दान कर देना।”

मित्रा ने कुछ दिन पहले ही बैंक से VRS की मांग की थी, लेकिन प्रबंधन की चुप्पी ने उन्हें और टूटने पर मजबूर किया। सुसाइड नोट में उन्होंने आग्रह किया कि कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *