छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वॉटरफॉल का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवपहरी घूमने पहुंचे दो युवक और तीन युवतियां अचानक जलप्रवाह के बीच फंस गए।शाम करीब 4 बजे जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिससे पर्यटक वापसी का रास्ता नहीं खोज सके। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाया गया।
सभी को सावधानी पूर्वक निकाला बाहर
तेज बहाव और कठिन रास्तों के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीम की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।
लगातार प्रयासों के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सभी पांच पर्यटक जलधारा के बीच फंसे हुए दिख रहे हैं। समय पर मिली सहायता से बड़ा हादसा टल गया और प्रशासन की तत्परता की जमकर सराहना हो रही है।