छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने शिक्षा को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले के 14 बंद पड़े स्कूलों को दोबारा खोलने और 2 नए स्कूलों के शुभारंभ की ऐतिहासिक घोषणा की।
यह पहल जिले के एड़समेटा, तोड़का, सावनार, कोरचोली, नेंड्रा, इतावर, करका और भट्टीगुड़ा जैसे दूरस्थ और अतिसंवेदनशील इलाकों में की गई है, जहाँ लंबे समय से बच्चे औपचारिक शिक्षा से वंचित थे।
दक्ष बीजापुर’ अभियान से मिला सम्मान
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये बच्चे ही राज्य का भविष्य हैं। इस अवसर पर ‘दक्ष बीजापुर अभियान’ के तहत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी गई।
उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
उपमुख्यमंत्री ने न सिर्फ बच्चों को सम्मानित किया, बल्कि उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं और शिक्षकों को भी मंच से सम्मानित किया।
यह पहल उन हज़ारों बच्चों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है जो वर्षों से शिक्षा से दूर थे।
,