बारिश का कहर: कोरबा में रेलवे ट्रैक पर कार्यरत मजदूर नाले में बहा, तलाश जारी

कोरबा जिले में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है.कटघोरा थाना अंतर्गत कोरबी गांव एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ रेलवे पुल के निर्माण कार्य में लगा मजदूर नाले के तेजक बहाव में बह गया. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई और मजदूर की तलाश कर रही है।

दरअसल झारखण्ड निवासी उदय कुमार सिंह, कोरबा में गेवरा से डोंगरगढ़ के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने के कार्य में लगा हुआ था. दोपहर में कोरबी गांव स्थित पुलिया निर्माण स्थल पर वह काम कर रहा था.उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई, और अचानक बहाव तेज हो जाने के कारण वह नाले में बह गया.

तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान तत्काल शुरू किया गया, लेकिन अब तक लापता मजदूर का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से मना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *