छत्तीसगढ़ में मानसून सभी जिलों में सक्रिय हो चुका है. इसके साथ ही रायपुर में बोर खनन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है.इस संबंध में कलेक्टर ने निर्देश जारी किया हैं. दरअसल गर्मी के मौसम में भूजल स्तर की गिरावट को देखते हुए बोर खनन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अब प्रदेश में मानसून का आगमन हो चुका है. और जलस्तर बेहतर है इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि इस प्रतिबंध को समाप्त कर दिया जाए.
कुल मिलाकर यह निर्णय कलेक्टर आदेश के अंतर्गत लिया गया है ताकि मानसून का लाभ लेते हुए लोग अपने जल संसाधन प्रबंध को सशक्त बना सकें।