बैंगन पकौड़ा रेसिपी: ठंड के मौसम का बेहतरीन स्वाद

बैंगन पकौड़ा रेसिपी

बैंगन पकौड़ा रेसिपी: ठंड के मौसम में गरमा-गरम पकौड़े और चाय का आनंद अद्भुत होता है। आमतौर पर आलू प्याज के पकौड़े खाए जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग। आज हम आपको बताएंगे बैंगन पकौड़ा रेसिपी, जो स्वाद में लाजवाब है।

सामग्री

  • बैंगन – 4-5
  • बेसन – 1 कप
  • अदरक (कुटी) – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
  • अजवायन – 1/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च (कटी) – 1 टी स्पून
  • हरा धनिया (कटा) – 1 टेबल स्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

विधि (Baingan Pakora Recipe)

  1. बैंगन को गोल-गोल स्लाइस में काट लें। बेसन को एक बर्तन में डालें और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
  2. घोल को अच्छी तरह फेंटें ताकि गांठें खत्म हो जाएं। इसमें अजवायन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरा धनिया और नमक मिलाएं।
  3. कड़ाही में तेल गरम करें। बैंगन की स्लाइस को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालें।
  4. बैंगन के पकौड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
  5. तैयार पकौड़ों को प्लेट में निकालें। इसी तरह बाकी स्लाइस को भी तलें।

बैंगन पकौड़ा तैयार

अब आपके गरमा-गरम बैंगन पकौड़े तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। चाय के साथ इनका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *