साइकिल के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाई गिरफ्तार

साइकिल के विवाद में हत्या

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बेलगहना चौकी क्षेत्र के सेमरी गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइकिल विवाद में दो सगे भाइयों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या साइकिल के विवाद का पूरा मामला?

  • मृतक मिलाप सिंह भैना ने आरोपी सतबीर यादव की साइकिल मांगकर ले गया था।
  • बाद में उसने साइकिल को बेच दिया, जिससे आरोपी भाइयों को गुस्सा आ गया।
  • 22 फरवरी की रात सतबीर और देवनाथ यादव ने मिलाप को बुलाया और पीट-पीटकर हत्या कर दी।
  • हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई।
  • 28 फरवरी को मिलाप की मां बालकुंवर भैना ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

  • पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
  • पहले आरोपी गुमराह करने की कोशिश करते रहे।
  • जब पुलिस ने ठोस सबूत पेश किए, तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस जांच जारी

इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना में और लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *