151 KM पदयात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, भोरमदेव में करेंगी जलाभिषेक.

कवर्धा जिले में सावन के पवित्र माह में भक्ति और सेवा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मां नर्मदा का जल लेकर 151 किमी लंबी पदयात्रा की शुरुआत की। अमरकंटक से यह कठिन यात्रा भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ पूर्ण होगी।

इस पदयात्रा में जंगल, पहाड़ और नदी-नालों को पार करते हुए सैकड़ों शिवभक्त ‘बोल बम’ और ‘हर हर नर्मदे’ के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के पहले दिन विधायक बोहरा ने मां नर्मदा की विधिपूर्वक पूजा कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

चार वर्षों से कर रही सेवा, इस बार खुद बनीं कांवड़िया

विधायक बोहरा पिछले चार वर्षों से अमरकंटक में कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क भंडारे की व्यवस्था करती रही हैं। ठहरने से लेकर भोजन और प्राथमिक चिकित्सा तक की सुविधा उनके प्रयासों से उपलब्ध होती है। इस बार उन्होंने खुद ही इस यात्रा में शामिल होकर जनआस्था को नई ऊंचाई दी।

भक्ति के साथ सामाजिक एकता का संदेश

यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश भी दे रही है। डोंगरिया के जलेश्वर महादेव से लेकर भोरमदेव तक यह यात्रा श्रद्धा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक बन गई है।

सावन के इस माह में हर दिशा में “हर हर महादेव” की गूंज सुनाई दे रही है और इस पदयात्रा के माध्यम से जनसेवा का भाव पूरे छत्तीसगढ़ में फैल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *