6 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर देश के 7 महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्रालयों के लिए बनाए गए नए भवनों का उद्घाटन होगा। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।
यह आयोजन मोदी सरकार के प्रशासनिक सुधारों और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक नया कदम है। लोकसभा क्षेत्र समेत प्रदेशभर में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा है क्योंकि इसमें तोखन साहू को केंद्र में जगह मिलना उनकी बढ़ती राजनीतिक साख को दर्शाता है।
इन भवनों का निर्माण ‘न्यूनतम स्थान, अधिकतम दक्षता’ नीति पर आधारित है, जिसे आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने साकार किया है। इससे सरकारी कार्यप्रणाली और ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती मिलेगी।
इन मंत्रालयों को भवन आवंटित किए गए हैं:
- गृह मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- एमएसएमई मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय
- कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
तोखन साहू इस मौके पर अपने मंत्रालय की भागीदारी और सरकार की विकास यात्रा को देश के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।