सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, भूतेश्वर नाथ में आकर्षक लेजर शो और भंडारा
सावन का अंतिम सोमवार शिवभक्ति और श्रद्धा का अद्वितीय संगम बन गया। रायपुर से गरियाबंद और बिलासपुर तक हजारों शिवभक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में इस बार विशेष श्रृंगार खाटू श्याम स्वरूप में किया गया। यहां भक्तों ने घंटों कतार में लगकर दर्शन किए और जलाभिषेक किया।…