प्रधानमंत्री मोदी को मिला बस्तर दशहरे का आमंत्रण, सांसद महेश कश्यप ने सौंपा निमंत्रण.
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर बस्तर दशहरे को लेकर इस वर्ष खास पहल हुई है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस पर्व का न्योता सौंपा। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का अनूठा प्रतीक है।…