राज्यपाल श्री रमेन डेका की संवेदनशील पहल: दिव्यांग बच्चों को निजी अनुदान
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय श्री सुरेन्द्र डेका की स्मृति में रायपुर स्थित कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन को 2 लाख रुपये का निजी अनुदान प्रदान किया है।…