CG में नक्सलवाद की आखिरी सांसें! कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले में कुल 21 नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 13 महिला और 8 पुरुष माओवादी कैडर शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर (DVCM), 9 एरिया कमेटी मेंबर…