Chhattisgarh E-Office Update: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान
छत्तीसगढ़ शासन में डिजिटल प्रशासन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी और उत्कृष्ट उपयोग करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य सचिव विकासशील ने प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।…