चित्रोत्पला फिल्म सिटी से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
रायपुर के माना तूता क्षेत्र में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण को केंद्र सरकार से 95.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह परियोजना स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 योजना के तहत मंजूर की गई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ को पर्यटन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।…