घोर नक्सल क्षेत्र में पहुंचा 4G, अब गांवों से जुड़ेगा देश
छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत, 31 मार्च 2025 को सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गोलाकोण्डा गांव में जियो का 4G नेटवर्क सफलतापूर्वक शुरू किया गया। इस संचार क्रांति में सुरक्षा बलों, जिला प्रशासन और 165वीं सीआरपीएफ बटालियन की संयुक्त भूमिका रही। गोलाकोण्डा के अलावा गुण्डम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा और…