घोर नक्सल क्षेत्र में पहुंचा 4G, अब गांवों से जुड़ेगा देश

छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत, 31 मार्च 2025 को सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गोलाकोण्डा गांव में जियो का 4G नेटवर्क सफलतापूर्वक शुरू किया गया। इस संचार क्रांति में सुरक्षा बलों, जिला प्रशासन और 165वीं सीआरपीएफ बटालियन की संयुक्त भूमिका रही। गोलाकोण्डा के अलावा गुण्डम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा और रेंगापारा जैसे गांव अब संचार से जुड़ चुके हैं। इससे ग्रामीणों को देश-दुनिया से जोड़ने का रास्ता खुला है और छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

बीते दो वर्षों में सुरक्षा बलों की मदद से सुकमा जिले के 31 दुर्गम स्थानों में 4G टावर लगाए जा चुके हैं। यह प्रयास ग्रामीणों और सुरक्षा बलों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा के लिए सुरक्षाबलों के प्रति आभार जताया।

अब जिले के अन्य दुर्गम गांवों में भी संचार सेवा पहुंचाने का काम तीव्र गति से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *