ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के पवित्र पर्व हनुक्का के दौरान हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। समुद्र तट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बीच अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के अनुसार, इस हमले को पाकिस्तानी मूल के बाप-बेटे—साजिद अकरम और नवीद अकरम—ने अंजाम दिया। दोनों ने ऊंचाई से नीचे मौजूद भीड़ को निशाना बनाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया गया।
सरकार ने इस घटना को 1996 के पोर्ट आर्थर नरसंहार के बाद सबसे घातक गोलीबारी बताया है। पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की गहन जांच जारी है।