स्वामी आत्मानंद स्कूल में 192 पदों पर भर्ती शुरू, 28 जुलाई अंतिम तिथि.

बालोद। शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन खबर है। बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षक, सहायक शिक्षक और अन्य पदों पर कुल 192 वैकेंसी निकाली गई हैं।

यह भर्ती संविदा और प्रतिनियुक्ति आधार पर की जाएगी और इसके लिए 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया खुली है।

किन क्षेत्रों में होगी भर्ती?

यह नियुक्ति बालोद, डौंडी, डौंडीलोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुंडरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला और घोटिया जैसे स्थानों पर संचालित स्कूलों के लिए की जा रही है।

भर्ती के लिए पदों का विवरण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में जिन पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं, वे इस प्रकार हैं:

  • प्राचार्य – 15 पद
  • व्याख्याता – 46 पद
  • शिक्षक – 53 पद
  • प्रधान प्राठक (प्राथमिक शाला) – 1 पद
  • प्रधान प्राठक (माध्यमिक शाला) – 1 पद
  • सहायक शिक्षक – 53 पद
  • प्रयोगशाला सहायक – 6 पद
  • व्यायाम शिक्षक – 3 पद
  • ग्रंथपाल – 1 पद
  • सहायक ग्रेड-2 – 3 पद
  • सहायक ग्रेड-3 – 2 पद
  • भृत्य – 7 पद
  • चौकीदार – 1 पद

आवेदन कैसे करें?

जिला शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. पीसी मरकले ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

उम्मीदवार बालोद जिला प्रशासन की वेबसाइट
👉 https://balod.gov.in/
से आवेदन फार्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025, रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार जिले की वेबसाइट पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *