श्रावण मास के दूसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी हैं। सैकड़ों कांवड़िये पैदल यात्रा कर विभिन्न जिलों के मंदिरों में पहुंच रहे हैं। ‘बोल बम’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो चुका है।
श्रद्धालु पवित्र जल के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं और व्रत रख महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, कांकेर जैसे जिलों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।