राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार के लिए कुलपतियों के साथ बैठक की बैठक में राज्यपाल ने दो माह के भीतर गुणवत्ता सुधार रोडमैप प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, जिन कोर्सों में शिक्षक या छात्र नहीं हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाए।राजभवन में हुई बैठक में उच्च शिक्षा सचिव और राज्यपाल सचिव भी मौजूद थे।
राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रबंधन के साथ बैठक कर सितंबर तक योजना देने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के लिए साझा पोर्टल बनाने की सहमति बनी है। इस पोर्टल पर एडमिशन से लेकर हर गतिविधि की जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट की जाएगी। जो संस्थान NAAC ग्रेडिंग के योग्य हैं, उन्हें तत्काल ग्रेडिंग प्रक्रिया अपनानी होगी। राज्यपाल ने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया।