छत्तीसगढ़ सरकार की निःशुल्क रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। 12 अगस्त को धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विष्णु देव साय सरकार की यह पहल निरंतर जारी रहेगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और पर्यटन मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।