बच्चों ने सैनिक भाइयों के लिए बनाई राखी, CM साय ने की सराहना

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनोखी देशभक्ति से ओतप्रोत पहल देखने को मिली है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ अभियान के तहत बच्चों ने सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए हस्तनिर्मित राखियां तैयार की हैं।

इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और अभियान की जानकारी दी। बताया गया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर और बुलबुल बहनों ने भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए इन राखियों का निर्माण किया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा, यह बच्चों के भीतर देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगा।साथ ही, हमारे सैनिकों को भी एक भावनात्मक ऊर्जा मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *