रायपुर से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक BRTS बस सुविधा

राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड के लिए रायपुर से विशेष BRTS बस सुविधानवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 04 से 06 नवंबर 2024 तक राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष BRTS बस सेवा उपलब्ध करवाई गई है।

रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक का रूट

रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर ये बसें डीकेएस भवन, तेलीबांधा, और सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक पहुंचेंगी। वापसी में बसें राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी, तेलीबांधा, डीकेएस भवन होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएंगी। यह व्यवस्था खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है, जो आयोजन में शामिल होना चाहते हैं।

BRTS बसों का संचालन समय और अंतराल

  • रायपुर से प्रस्थान: प्रातः 11.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक, हर आधे घंटे के अंतराल में बसें चलेंगी।
  • राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से वापसी: दोपहर 12.12 बजे से रात्रि 11.12 बजे तक, हर आधे घंटे के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी।

यह बस सेवा यात्रियों को एक सहज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी, जिससे उन्हें राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक आने-जाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *