राजस्थान में बारिश का कहर, आधे से ज्यादा जिले डूबे

जस्थान में मानसून अब लोगों की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। राज्य के आधे से अधिक हिस्से जलमग्न हो गए हैं। कई शहरों की सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

गुरुवार को करौली में आधे घंटे की मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पानी निचले इलाकों में घरों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान के 6 जिलों में रेड अलर्ट, 9 में ऑरेंज अलर्ट और 8 में यलो अलर्ट घोषित किया है।

जैसलमेर में शाम को मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बाड़मेर में हल्की बूंदाबांदी रही। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। इस बार राज्य में सामान्य से 116% अधिक वर्षा हो चुकी है।

गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 38 डिग्री और सबसे कम सिरोही में 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बढ़ती बारिश और जलभराव प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *