15 अगस्त से रायपुर से राजिम तक दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे लाइन का काम अंतिम चरण में

छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर-धमतरी-राजिम रेल प्रोजेक्ट का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे विभाग की ओर से 15 अगस्त 2025 तक राजिम तक ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।30 जून को रेलवे जीएम तरुण सिन्हा ने अभनपुर से राजिम के बीच बिछी लाइन का निरीक्षण किया। गेज कनवर्जन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा निरीक्षण के बाद हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों की संख्या में होगी वृद्धि

फिलहाल रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन संचालित की जा रही है। उसी सेवा को राजिम तक विस्तारित किया जाएगा। इस 67 किलोमीटर लंबे रेल प्रोजेक्ट की लागत लगभग 550 करोड़ रुपये है, जो अपने निर्धारित समय से तीन साल पीछे चल रहा था।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि राजिम तक सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। अभी रायपुर से अभनपुर के बीच करीब 2000 यात्री प्रतिमाह सफर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *