रायपुर ओवरब्रिज मरम्मत शुरू, ट्रैफिक डायवर्ट प्लान लागू

रायपुर-दुर्ग मार्ग के दो ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू, खारुन और कुम्हारी ब्रिज पर ट्रैफिक डायवर्ट प्लान लागू किया गया।

रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित खारुन नदी ओवरब्रिज और कुम्हारी ओवरब्रिज की स्थिति खराब हो गई है, जिसके चलते रायपुर ओवरब्रिज मरम्मत का कार्य 20 मई से प्रारंभ किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा दोनों पुलों की मरम्मत कराई जा रही है। खारुन ब्रिज पर 30 मई तक रात 2 से 4 बजे तक पूर्णत: आवागमन बंद रहेगा। वहीं कुम्हारी ब्रिज पर 1 जून से 20 जून तक मरम्मत के दौरान दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

इंजीनियरों के अनुसार खारुन ब्रिज की दुर्ग से रायपुर आने वाली लेन में समस्या अधिक गंभीर है, इसलिए मरम्मत कार्य पूरी रात चलेगा। मरम्मत के दौरान पीडब्ल्यूडी ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है ताकि रायपुर आने वाले वाहन चालक परेशानी से बच सकें। मरम्मत के चलते ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया है और सर्विस रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष निर्देश जारी करते हुए डायवर्जन मार्गों की जानकारी साझा की है।

वैकल्पिक मार्ग

वैकल्पिक मार्गों में भिलाई सेक्टर से उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर होते हुए अमलेश्वर रायपुर शामिल है। इसके अतिरिक्त सिरसा गेट-ग्राम सिरसा-अमलेश्वर, और रायल खालसा-उरला-परसदा मार्ग से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। प्रशासन का कहना है कि रायपुर ओवरब्रिज मरम्मत का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों को दीर्घकालिक राहत मिल सके। नागरिकों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और मरम्मत कार्य में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें- अधूरा स्काईवॉक प्रोजेक्ट फिर चर्चा में, गरमाई सियासत

बलरामपुर में बारातियों की बस पलटी, तीन की मौत, 57 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *