रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। South East Central Railway के Nagpur Division में गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण अस्थायी रूप से रद्द की गई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को अब फिर से बहाल कर दिया गया है।
इन ट्रेनों के रद्द होने से Raipur से Dongargarh, Gondia और Nagpur जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।
रेलवे के अनुसार प्रस्तावित ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के चलते 13 और 14 मार्च 2026 को कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था। हालांकि कार्य निर्धारित समय से पहले 6 और 7 मार्च को ही पूरा कर लिया गया, जिसके बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी ट्रेन सेवाएं फिर शुरू कर दी गई हैं।
मैहर स्टेशन पर नौतनवा एक्सप्रेस का ठहराव
चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Durg–Nautanwa Express को 18 से 28 मार्च तक Maihar स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए Shalimar–LTT Express में 14 से 20 मार्च तक एक अतिरिक्त AC-3 और स्लीपर कोच जोड़ा गया है।