रायपुर का 7 वर्षीय मासूम अर्पित यादव अपने नाना के घर पांडुका तीज के त्योहार मनाने आया था, लेकिन अचानक लापता हो गया। घटना 26 अगस्त की शाम की है। बालक घर के गेट से बाहर खेलते समय निकला और तब से उसका कोई पता नहीं चला। बच्चे के नाना ने रात 8 बजे पांडुका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पांडुका पुलिस ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया। घर के पास लगे नहर में भी तलाशी ली गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे की बोलने में असमर्थता खोज में और कठिनाई पैदा कर रही है।पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि पुलिस टीम अब भी तलाश में लगी हुई है। गोताखोरों की मदद से नहर और आसपास के क्षेत्रों की जांच की गई। परिवार की चिंता बढ़ रही है और किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध जानकारी पर तुरंत थाने को सूचित करें ताकि बच्चे को सुरक्षित निकाला जा सके।
