29 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे सिम्स अस्पताल का उद्घाटन, योग संस्थान का शिलान्यास

रायपुर,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

अस्पताल की विशेषताएँ
यह अस्पताल 240 बिस्तरों का है और इसे तीन चरणों में प्रारंभ किया जाएगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे में वार्ड और आईसीयू, तथा तीसरे चरण में कैथ लैब और ओटी की सेवाएं शुरू होंगी। अस्पताल के संचालन से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान
साथ ही, पीएम मोदी उसी दिन रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस संस्थान का निर्माण 90 करोड़ रुपये की लागत से 24 महीनों में पूरा होगा। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र होगा, जो गैर-संचारी रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान करेगा।

योग और चिकित्सा में नवीनता
इस संस्थान में वेलनेस थेरपी में प्रशिक्षण और अनुसंधान के लिए फेलोशिप पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इससे योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रभावों पर नए ज्ञान और अंतदृष्टि का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *