छत्तीसगढ़ के सेंदरी स्थित एकमात्र मेंटल हॉस्पिटल में लगातार अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की है।
हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान डॉक्टरों के देर से आने और समय से पहले जाने, स्टाफ की कमी, खराब हाइजीन और अपर्याप्त सुविधाओं की शिकायतों पर गंभीर चिंता जताई।
कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई तक हॉस्पिटल में निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
हाईकोर्ट ने कहा कि निगरानी के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होना स्वीकार्य नहीं है और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।