अबूझमाड़ में मादा भालू का संघर्ष, टाइगर से भिड़ बचाया शावक

अबूझमाड़ के जंगल में मादा भालू ने अपने शावक को टाइगर से बचाया। वीडियो वायरल, वन विभाग ने जांच शुरू की।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से मादा भालू का संघर्ष का एक रोमांचक वीडियो सामने आया है। रविवार सुबह पांगुड़ गांव के पास ग्रामीणों ने देखा कि एक मादा भालू अपने शावक को पीठ पर लेकर सड़क पार कर रही थी, तभी एक बाघ सामने आ गया। लेकिन बिना डरे भालू ने टाइगर से मोर्चा लिया और बहादुरी से उसे सड़क से खदेड़ दिया। यह वीडियो उसी समय वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया, जो अब वायरल हो गया है।

वन विभाग ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मादा भालू का संघर्ष वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना नई बनी सड़क के पास हुई, जहां भालू अपने शावक के साथ थी और जैसे ही बाघ ने पास आने की कोशिश की, मादा भालू ने अद्भुत साहस दिखाते हुए बाघ को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। पूरे संघर्ष के दौरान शावक मां की पीठ से चिपका रहा और सुरक्षित बचा।

इस दृश्य को देखने के बाद वन मंत्री व स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने भी वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मां आखिर मां होती है।” उन्होंने मादा भालू का संघर्ष को मां के ममत्व की मिसाल बताया। वहीं, डीएफओ शशिगानंद के ने जानकारी दी कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और यदि पुष्टि होती है तो इस क्षेत्र में वन्यजीव जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य स्थानीय लोगों को वन्यजीवों के प्रति सचेत करना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें- बिना डिग्री और पंजीयन के आयुर्वेद सेंटर, क्लिनिकों को दिया नोटिस

कवर्धा में धर्मांतरण विवाद: झाड़-फूंक और प्रार्थना सभा पर बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *