माँ मातंगी दिव्य धाम में राष्ट्रीय गौरव रथ का ऐतिहासिक स्वागत

धमतरी जिले के कुरूद स्थित माँ मातंगी दिव्य धाम में राष्ट्रीय गौरव रथ के आगमन पर व्यापक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुमानित 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की गई। आयोजन धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साई जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

    समारोह के दौरान राष्ट्र जागरण, सांस्कृतिक समरसता और धार्मिक चेतना से जुड़े विचार प्रस्तुत किए गए। मीडिया से चर्चा में डॉ. प्रेमा साई जी महाराज ने महापुरुषों के जीवन और योगदान को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

    सायं 5 बजे राष्ट्रीय गौरव रथ का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जो रात्रि 11 बजे तक संचालित रहा।

    उल्लेखनीय है कि छावा भारत क्रांति मिशन द्वारा राष्ट्रीय शिव जन्मोत्सव सोहळा 2026 के अंतर्गत यह रथयात्रा आयोजित की गई। 14 फरवरी को कालिका माता मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा विभिन्न शहरों से होते हुए जगन्नाथ पुरी पहुँची, जहां अंतरराष्ट्रीय शिव जन्मोत्सव समारोह संपन्न हुआ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *