रायपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने सोमवार सुबह 11 बजे जिले के सभी थानों के टीआई और राजपत्रित अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में एसएसपी डॉ. संतोष सिंह भी मौजूद रहे। अपराध पर अंकुश न लगने के कारण आईजी ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
फील्ड में जाकर काम करने का निर्देश
बैठक के दौरान आईजी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी घटना पर बड़े अधिकारी खुद फील्ड पर जाएं और जिम्मेदारी टीआई पर न छोड़ें। हाल ही में हुई गंभीर घटनाओं को देखते हुए आईजी ने विभिन्न थानों के टीआई और सीएसपी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर जानकारी ली।
पंडरी टीआई मल्लिका बैनर्जी निलंबित
आईजी ने चोरी के एक मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर पंडरी टीआई मल्लिका बैनर्जी को निलंबित करने का आदेश दिया है। चोरी का माल बरामद करने के बाद उन्होंने थाने और संबंधित थाना क्षेत्र को जानकारी नहीं दी, जिसे आईजी ने गंभीर लापरवाही माना।