कुरूद में महानदी परियोजना के कार्यों के लिए 4.29 करोड़ रूपए की स्वीकृति

कुरूद में महानदी परियोजना के क्रॉस रेग्युलेटर और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का विवरण।

राज्य शासन ने धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद में महानदी मुख्य नहर के अंतर्गत 28.89 किलोमीटर पर क्रॉस रेग्युलेटर एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों को कराने के लिए चार करोड़ 29 लाख पांच हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है।

इस योजना के कार्यों के पूरा होने पर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा में 412 हेक्टेयर की वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा। जल संसाधन विभाग के मंत्रालय महानदी भवन से इस परियोजना के स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग, रायपुर को जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *