कोटमीसोनार गांव में घर में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मच गई अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के कोटमीसोनार गांव में आज अचानक घर में चार फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। यह घटना कुलदीप सिंह के घर में हुई, जो क्रोकोडायल पार्क के पास स्थित है। मगरमच्छ को देखकर घरवाले दहशत में आ गए और अफरा-तफरी मच गई स्थानीय युवाओं की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया और सुरक्षित रूप से क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया।कोटमीसोनार में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क है, जिसमें लगभग 400 मगरमच्छ हैं।

बारिश के दिनों में गांव के तालाबों से मगरमच्छ खेत और गलियों में निकल आते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जगात तालाब, उपरोहित तालाब, सोढिया डबरी, दर्री तलाब और कर्रानाला बांध में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं। वन विभाग की ओर से इन मगरमच्छों को रेस्क्यू करने में अब तक पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। चार फीट का मगरमच्छ क्रोकोडायल पार्क से बाहर नहीं निकल सकता, लेकिन गांव के तालाबों में बड़े और छोटे मगरमच्छ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *