कोरबा: मोबाइल दुकान संचालक विनय कश्यप का शव मिला, हत्या की आशंका

कोरबा में मोबाइल दुकान संचालक विनय कश्यप का शव सिल्ली मोड़ के पास मिला। पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।

कोरबा: मोबाइल दुकान संचालक विनय कश्यप का शव मिला, यह शव 30 वर्षीय विनय कश्यप का था, जो पाली के निरधी गांव का निवासी था। विनय कश्यप की रतनपुर हाई स्कूल चौक में ए वी मोबाइल नाम से मोबाइल दुकान थी। वह रोज़ अपनी बाइक से दुकान से घर लौटता था, लेकिन गुरुवार रात वह घर नहीं पहुंचा। रात 10 बजे के आसपास जब उसके पिता ने उसे फोन किया, तो उनका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद, पिता चंद्रप्रकाश कश्यप ने उसके दोस्तों और पार्टनर से संपर्क किया, लेकिन विनय का कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने सिली मोड़ के पास विनय कश्यप का शव देखा, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। उसके पास उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि दो साल पहले विनय कश्यप का गांव में किसी के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन वर्तमान में कोई विवाद नहीं था। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि विनय कश्यप की मौत हादसा था या हत्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *