छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहाँ इंद्रावती नदी में नाव पलट हो गई.इस घटना में पानी के तेज बहाव के बीच एक ग्रामीण लापता हो गया. वही दूसरा चट्टानों के बीच फंस गया.हादसा बारसूर थाना क्षेत्र से सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगनार ग्राम के निवासी हमेशा की तरह बोधघाट बाजार से लौटते हुए नाव से नदी पार कर रहे थे, इस दौरान इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम स्थल पर जस्तर बढ़ने के वजह से तेज बहाव में नाव पलट गई. जिससे एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बाह गया जिसका सुराग अब तक नहीं मिला है. जबकि दूसरा चट्टानों में फंसा नजर आया है.
लापता ग्रामीण की तलाश जारी
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया. रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. राहत कार्य तेजी से चल रहा है. बरसतव के दिनों में नदी नाले का जल स्तर बढ़ जाता है. ऐसे समय में नदी पार करना जोखिम भरा होता है, फिर भी कई ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए यह खतरा उठाना पड़ता है.