छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने विशेषकर मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ सकती हैं।
16 जुलाई के बाद राज्य में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है। हालांकि तब तक गरज, चमक और जलभराव की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने नागरिकों, खासकर किसानों से सतर्क रहने की अपील की है, विशेषकर बिजली चमकने और तेज बारिश के समय खुले में न जाने की सलाह दी गई है।